Move to Jagran APP

डीएवी बरकाकाना में साहित्य साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन

डीएवी बरकाकाना में साहित्य साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Aug 2022 09:46 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2022 09:46 PM (IST)
डीएवी बरकाकाना में साहित्य साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन
डीएवी बरकाकाना में साहित्य साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन

डीएवी बरकाकाना में साहित्य साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन

loksabha election banner

फोटो कार्यक्रम में मौजूद स्कूल प्राचार्य व बच्चे

संवाद सूत्र, बरकाकाना(रामगढ़) : डीएवी बरकाकाना में सोमवार को साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें तीन पुस्तकों का रिव्यू प्रस्तुत किया गया। मंच का संचालन विद्यालय के शिक्षक सरोज कुमार चौधरी ने किया। प्रथम पुस्तक लेट देम फ्लाई, माई ट्रीस्ट वीद कीड्स जो कि डीएवी पब्लिक स्कूल्स एंड एकेडमिक्स सीएई और डीएवी यूनाईटेड फाउंडेशन की डीम निशा पेशीन द्वारा लिखा गया है जो कि उनके बच्चों के साथ व्यक्तिगत अनुभवों को कहानी के माध्यम से प्रस्तुत करती है। इस कान्क्लेव में बच्चों द्वारा दो और पुस्तकों का रिव्यू प्रस्तुत किया गया। इसमें थ्री मेन इन ए बोट और द इनवीजिवल मैन था। कक्षा अष्टम की दिव्या, सगुन एवं वर्ग अष्टम की वसी हैदर ने थ्री मेन इन ए बोट पर और कक्षा नवम् की अदिति और सृष्टि ने द इनवीजिवल मैन पर अपना रिव्यू प्रस्तुत किया। इसके अलावे कक्षा 11वीं की मानवी मारवाह, कक्षा दशम की तान्या महतो और कक्षा द्वादश के सचिन कांत झा ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। इस रिव्यू में विद्यालय की शिक्षिका सुदेशना बन्दोपाध्याय ने लेट देम फ्लाई का रिव्यू बहुत ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक विद्याधर चौधरी ने साहित्य पढ़ने की आवश्यकता पर अपने विचार को बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड जोन डी डा उर्मिला सिंह ने इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में साहित्य को पढ़ना अत्यंत आवश्यक है और साहित्य पढ़ने से हरेक विषय की जानकारी मिलती है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को विद्यालय की पुस्तकालय में बच्चों के साथ आने और अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.