भुरकुंडा पंचायत में मना विश्व स्तनपान दिवस
भुरकुंडा पंचायत में मना विश्व स्तनपान दिवस
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Aug 2022 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2022 09:23 PM (IST)
भुरकुंडा पंचायत में मना विश्व स्तनपान दिवस
संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : भुरकुंडा पंचायत सचिवालय में सोमवार को विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भुरकुंडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान व आंगनबाड़ी पतरातू प्रखंड की सुपरवाइजर कृति मिंज ने किया। मौके पर बताया गया कि शिशु के जन्म के एक-एक घंटा के अंदर ही मां का गाढ़ा पीला दूध पिलाने से शिशु में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही शिशु को निमोनिया, डायरिया जैसी बीमारियों से भी सुरक्षा मिलती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेविका सुमित्रा देवी, राधिका देवी, अमूल्य एक्का, मिताली बॉस, पुष्पा पासवान, रीता देवी, मंती देवी, प्रिया देवी, उषा देवी, बबिता देवी सहित दर्जनों महिलाओं का विशेष योगदान रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें