एक साथ चार शव पहुंचते ही लारी में मचा कोहराम
चार शव पहुंचते ही मचा कोहराम
एक साथ चार शव पहुंचते ही लारी में मचा कोहराम
लीड-----------
सड़क दुर्घटना में लारीकला के चार लोगों की हो गई मौत
संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : रामगढ़-हजारीबाग फोर लेन-33 के दिगवार समीप गुरुवार की रात हुए सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत के बाद बड़की लारी में मातम छा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को जैसे ही अलग अलग गाड़ियों में चार शव बड़कीलारी पहुंचा, लोगों का हुजूम उमड़ गया। चारों तरफ का माहौल गमहीन हो गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ मृतकों के घर पहुंचकर स्वजनों को सांत्वना देने लगे। मृतकों के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दरअसल, बीते रात कुजू के दिगवार फोरलेन रेलवे ओवरब्रीज से चंद फलांग आगे तेजगति से बड़कीलारी जा रहे पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटन गया। इससे घटनास्थल में ही तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में लारी निवासी मो इदरीश अंसारी (62 वर्ष), शमसेर आलम (40 वर्ष), शंभु साव (30 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी। जबकि एक युवक सोनू कुमार (40 वर्ष) की मौत अस्पताल में हो गई। सभी का पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया की सभी लोग एक साथ कपड़ा बेचकर बाजार से लौट रहे थे। उक्त पिकअप में लगभग एक दर्जन कपड़ा व्यपारी सवार थे। पिकअप वैन से डाडी बाजार करके गुरुवार लगभग 10 बजे रात वापस घर लौट रहे थे। तभी दिगवार के पास पिकअप अनियत्रित होकर पलट गया था। इससे तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि एक की मौत अस्पताल में हुआ। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हैं।