ध्यानार्थ-- झारखंड में शिकायतों के आधार पर हो रही ईडी की कार्रवाई, बड़े नामों का भी होगा खुलासा : अश्विनी
शिकायतो के आधार पर ईडी की टीम
ध्यानार्थ-- झारखंड में शिकायतों के आधार पर हो रही ईडी की कार्रवाई, बड़े नामों का भी होगा खुलासा : अश्विनी
लीड--------------
- केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले के राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुंचे रजरप्पा मंदिर
संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले के राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे सोमवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुचे। मंदिर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुके देकर उनका स्वागत किया। सुरक्षा- व्यवस्था के बीच चौबे 15 मिनट तक मां भगवती के दरबार पूजा-अर्चना में लीन रहे। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कराई। नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र भी बंधवाएं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज जगत जननी माता का दर्शन और पूजन हुआ है। मां से प्रार्थना है कि जल्द से जल्द पूरे विश्व से वैश्विक महामारी पूर्णत: समाप्त हो और सब जन का कल्याण हो। आगे उन्होंने हेमंत सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि किसी भी सरकार को जनता की गाढ़ी कमाई की लूट की छूट नहीं दी जा सकती। झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल के विरुद्ध हो रही ईडी की कार्रवाई के बावत उन्होंने कहा कि जो शिकायतें मिलीं है उसके आधार पर ईडी की टीम कार्रवाई कर रही है। आने वाले समय में गड़बड़ी में शामिल और भी बड़े-बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। हाईकोर्ट में भी मामला चल रहा है। कहा कि राज्य के कुछ मामले पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति प्राप्त नहीं होने के कारण लंबित हैं। राज्य व केंद्र सरकार की कमेटी उस पर निर्णय लेगी। कमेटी की हर महीने बैठक होती है। हम चाहते हैं कि झारखंड और आगे बढ़े। केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड अलग होने के बाद से आज तक जितनी राशि दी है उतना पहले कभी नहीं मिला है। लेकिन राज्य सरकार विकास के बदले लूट-खसोट करने में लगी है। पहले झारखंड का विकास प्रारंभिक चरण में काफी तेजी हो रहा था, लेकिन हाल के वर्षो में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार यहां बढ़ा है, उससे विकास ठप है। सब लोग लूट में लगे हुए हैं। जनकल्याण की भावना झारखंड सरकार में नहीं दिख रही है। विकास के काम लगभग ठप हैं। मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, चितरपुर मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद स्वर्णकार, जिला मंत्री दिलीप सिंह, मीडिया सेल के धनंजय कुमार पुटूस, भीमसेन,के अलावे रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार, अवर निरीक्षक रघुराय कोटवार, संजय नायक, श्याम भगत, दुर्गा शंकर मंडल शंभू व डीएफओ वेद प्रकाश कंबोज आदि मौजूद थे।