गार्ड के अपहरण के बाद गैस पाइप लाइन बिछाने का काम बंद
संवाद सूत्र गोला(रामगढ़) गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ-बोकारो मुख्य मार्ग के संधोय घाटी के स
संवाद सूत्र, गोला(रामगढ़): गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ-बोकारो मुख्य मार्ग के संधोय घाटी के समीप चोपादारू जंगल में एलपी गैस पाइप लाइन बिछाने के काम में तैनात एक गार्ड के अपहरण के बाद सभी मजदूर काम छोड़ कर भाग गए हैं। साइट पर काम बंद हो गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद गोला थाना जांच में जुट गई है। बुधवार की रात तक मामले को लेकर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। इधर अपहृत गार्ड को अपराधियों द्वारा अब तक रिहा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को गैस पाइप लाइन में लगे कुछ मजदूरों ने गोला थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी दी है। मजदूरों के साथ गैस पाइप लाइन बिछाने में कार्य में लगे कोई भी अधिकृत प्रतिनिधि थाना नहीं पहुंचा था। काम में लगे सभी मजदूर बोकारो जिले के छतरबोर, पुटकाडीह के रहने वाले हैं। उसी गांव के दो लोग गार्ड के काम करते थे। घटना के बाद पाइप लाइन का काम बंद है। कार्य स्थल से मंगलवार को ही मशीनों को हटा लिया गया है। बताया जाता है कि 3- 4 मई की रात अज्ञात अपराधियों ने दो गार्डों को अपने साथ जंगल की ओर ले गए। इसमें से एक गार्ड को कुछ ही दूर ले जाकर छोड़ दिया। एक को अपने साथ ले गए हैं। उस अब तक रिहा नहीं किया गया है। उसके वापस नहीं लौटने पर अन्य मजदूरों ने थाना पहुंचे। निर्माण एजेंसी गेल कंपनी व पुलिस इस बात की कोई जानकरी देने से परहेज कर रहे हैं। इस संबंध में गोला थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि घटना के बारे में मौखिक रूप से जानकारी मिली है। अभी तक लिखित रूप से किसी ने भी शिकायत नहीं की है। वहां काम कर रहे मजदूर भी बोकारो जिले के हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।