कोयलांचल भुरकुंडा, भदानीनगर, बासल क्षेत्रों में मनी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) कोयलांचल भुरकुंडा भदानीनगर बासल सहित ग्रामीण क्षेत्रों मे
संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : कोयलांचल भुरकुंडा, भदानीनगर, बासल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को धरती आभा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा व तस्वीर पर माल्र्यापण कर उनकी जयंती व झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों ने भगवान बिरसा के आदर्शों को आत्मसात कर उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प भी लिया। मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया। वहीं रीवर साईड भुरकुंडा स्थित बिरसा चैक में भगवान बिरसा मुंडा के नये प्रतिमा का अनावरण किया गया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, भुरकुंडा पीओ जितेंद्र सिंह, एसओएम एएन सिंह, पार्षद दर्शन गंझू, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, मिथिलेश मांझी, मुखिया लव कुमार महतो, संजय मिश्रा, संजय वर्मा, मुकेश राउत, रितिका भोक्ता, विष्णु कुमार, राजेश महली, सहित केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति व रैयत विस्थापित मोर्चा के दर्जनों लोग मौजूद थे।
विस्थापित प्रभावित मोर्चा व आदिवासी मूलवासी संगठन ने भी मनाया भगवान बिरस जयंती
विस्थापित प्रभावित मोर्चा व आदिवासी मूलवासी संगठन द्वारा भी जिदल गेट बलकुदरा तुमल टोंगरी में भगवान बिरसा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। इसके बाद पूर्व पार्षद झरी मुंडा व पूर्व मुखिया रामदास बेदिया के नेतृत्व में रैली की शक्ल में लोगा बिरसा चैक भुरकुंडा व पटेलनगर भुरकुंडा पहुंचे। इसके बाद रीवर साईड भुरकुंडा स्थित बिरसा चौक पहुंचे। जहां भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का सामुहिक संकल्प लिया। मौके पर संतोष मांझी, संदीप उरांव, विजय मुंडा, संतोष उरांव, राजन करमाली, आजाद अंसारी, संदीप टोप्पो, विक्रम करमाली, आजाद भुंइया, सरयु मुंडा, राजन करमाली, शिव शंकर भुंइया, बिहारी मांझी, रजनी कुजूर, उषा रानी तिग्गा, रेखा कुजूर, अनिता केरकेट्टा, मनीषा, आशा, राशि, दयंती उरांव, सरिता गंझू, तारामनी टोप्पो, प्रकाश मुंडा, अमित तांबा आदि मौजूद थे।