Move to Jagran APP

जिला समाहरणालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का हुआ अनावरण

संवाद सहयोगी रामगढ़ झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को छतर मांडू स्थित व्यवहार

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 08:38 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 08:38 PM (IST)
जिला समाहरणालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का हुआ अनावरण
जिला समाहरणालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का हुआ अनावरण

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को छतर मांडू स्थित व्यवहार न्यायालय के समीप भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का जिला प्रशासन द्वारा विधिवत रूप से अनावरण किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर अनावरण किया गया। नगर परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप सिंह ने जिले के लोगों को शुभकामनाएं दी। कहा कि आज समाहरणालय के निकट धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने के लिए सभी के सामूहिक प्रयास की जरूरत है। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, विधायक ममता देवी, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता जुगनू मिज ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित की। छत्तर मांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 30 फीट है। इसमें 20 फीट की प्रतिमा एवं 10 फीट का प्लेटफार्म है। मूर्ति करीब पंद्रह लाख रुपये की लागत से तैयार की गई है। इसे बनाने में फाइबर, ब्रांच सहित अन्य धातुओं व सामग्रियों का प्रयोग किया गया है। इससे पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का नगर परिषद रामगढ़ द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव, नजारत उप समाहर्ता डा. मो आबिद हुसैन, कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी विधि शाखा विशाल कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रामगढ़ शशांक शेखर मिश्र, नगर प्रबंधक मिशन प्रबंधक सीआरपी नगर परिषद के वार्ड सदस्यों सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.