जल जीवन मिशन टीम सदस्यों ने किया बंद जलमीनार का निरीक्षण
केंद्रीय जल जीवन मिशन दिल्ली के तीन सदस्यीय पदाधिकारियों की टीम ने मंगलवार को बड़काचुंबा पेसराटाड़ के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया।
गिद्दी (रामगढ़) : केंद्रीय जल जीवन मिशन दिल्ली के तीन सदस्यीय पदाधिकारियों की टीम ने मंगलवार को बड़काचुंबा पेसराटाड़ के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उनके साथ पेयजल स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ के पदाधिकारियों भी उपस्थित थे। टीम के पदाधिकारियों ने करीब छह माह से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के बंद होने के कारणों के बारे ग्राम जल स्वच्छता समिति के सदस्यों से बात कर जानकारी ली। समिति के सदस्यों ने पदाधिकारियों को बताया कि बड़काचुंबा व मंझला चुंबा पंचायत के करीब 1200 लाभुकों के घरों में पाइप लाइन द्वारा जलापूर्ति होती थी। परंतु बीते छह माह से करीब आधे लाभुकों द्वारा 62 रुपये प्रतिमाह नहीं दिया जा रहा है। क्योंकि कई लाभुक सरकारी जलापूर्ति योजना होने का हवाला देकर पैसे नहीं लगने की बात कह निर्धारित राशि देने से इन्कार कर दे रहे है। इस कारण ऑपरेटरों को जहां मजदूरी नहीं मिल पा रही है। वहीं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में उपयोग होने वाला मेटेरियल्स नहीं आ रहा है। फलत: करीब छह माह से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जलापूर्ति बाधित है। टीम के सदस्यों ने बताया कि समिति के सदस्यों द्वारा वाटर ट्रीट मेंट प्लांट के बंद होने कारणों की दी गई जानकारी से संबंधित उच्च पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। मौके पर केंद्रीय टीम के मनीष वसुजा, पीएचडी विभाग रामगढ़ एसडीओ शिवकुमार दिनकर, सहायक अभियांता राजेश रंजन, जेई विमलेंदु प्रसाद, प्रखंड समन्वयक मांडू रंजीत साव, संतोष मोदी, जल सहिया निधि देवी, ऑपरेटर नंदकिशोर रजक, संतु भटेले, बृजेश मिश्रा, धनेश्वर मुंडा उपस्थित थे