हादसे में घायल टोल कर्मी की मौत
संवाद सूत्र गोला (रामगढ़) रामगढ़-बोकारो मार्ग (एनएच-23) में गोला थाना क्षेत्र के सोसोकलां गांव के पास स्थित टोल गेट में गत 30 नवम्बर को बस के धक्के से घायल हुए गया(बिहार) निवासी युवक संजय कुमार (40)की मौत इलात के दौरान हो गई। इस संबंध में गोला थाने में दिए आवेदन में कहा गया है कि संजय कुमार पिता चांदो सिंह ग्राम धनसुरा थाना निमचक-बथानी जिला-गया (बिहार) का रहने वाला था। वह टोल गेट में एक कर्मी था। संजय को त्रिगुना नामक यात्री बस (जेएच01बी02-9023) ने धक्का मार दिया। इजिससे वह घायल हो गया। घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोला में इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया। जहां इलाज के बाद वापस गोला लाया गया। गोला में संजय कुमार की हालत दूसरे दिन पुन गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए रामगढ़ ले जाना पड़ा जहां संजय कुमार की मौत हो गई। -
गोला (रामगढ़) : रामगढ़-बोकारो मार्ग (एनएच-23) में गोला थाना क्षेत्र के सोसोकलां गांव के पास स्थित टोल गेट में गत 30 नवम्बर को बस के धक्के से घायल हुए गया(बिहार) निवासी युवक संजय कुमार (40)की मौत इलात के दौरान हो गई। इस संबंध में गोला थाने में दिए आवेदन में कहा गया है कि संजय कुमार पिता चांदो सिंह ग्राम धनसुरा थाना निमचक-बथानी, जिला-गया (बिहार) का रहने वाला था। वह टोल गेट में एक कर्मी था। संजय को त्रिगुना नामक यात्री बस (जेएच01बी02-9023) ने धक्का मार दिया। इजिससे वह घायल हो गया। घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोला में इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया। जहां इलाज के बाद वापस गोला लाया गया। गोला में संजय कुमार की हालत दूसरे दिन पुन: गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए रामगढ़ ले जाना पड़ा, जहां संजय कुमार की मौत हो गई।
-