गुलजार राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष मनोनीत
राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने ।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने मोहम्मद गुलजार को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। मोहम्मद गुलजार को राष्ट्रीय जनता दल रामगढ़ जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद मंगलवार को भानु यादव कांप्लेक्स में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें राजद जिला अध्यक्ष मोहम्मद गुलजार को फूल माला पहनाकर नेताओ व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता सुबोध कुमार व संचालन वरीय नेता हाजी वाहिद अंसारी ने किया। बैठक में कहा कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के द्वारा रामगढ़ जिला अध्यक्ष के रूप में गुलजार को मनोनीत किया गया है। यह अत्यंत खुशी की बात है। युवा होने के साथ कर्मठ भी हैं नवमनोनित जिलाध्यक्ष। प्रदेश महासचिव भानु प्रसाद यादव ने कहा कि जिला अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन मजबूत होगा और संगठन का विस्तार होगा। स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव भानु प्रसाद यादव, वाहिद अंसारी, राजकुमार केसरी, महबूब सिद्दीकी, नौशाद हसन, अजय कुमार प्रजापति, अजय सिंह, शौकत खान, सगीर अंसारी, शैलेंद्र सिंह, आलोक उपाध्याय, गोविद करमाली, मोहम्मद तौसीफ, हरी मरांडी, महिला जिला अध्यक्ष कौशर जहां, लक्ष्मी देवी, आशा देवी, पिकी देवी, शीला देवी, मोहम्मद आजाद आदि मौजूद थे।