जरूरतमंदों के बीच पांच हजार मास्क बाटे जाएंगे: तिवारी
आजसू के मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने डाड़ी प्रखंड के नेताओं को रविवार को 500 मास्क प्रदान किया। तिवारी महतो ने बताया कि पूरा देश कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। ऐसे समय में देश के गरीब-असहायों को सबसे ज्यादा परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। आजसू गरीब-असहायों के मदद के लिए कृतसंकल्पित है। मांडू विधान सभा के पांच गरीब-असहायों के बीच मास्क व साबुन दिया जाएगा। इसकी शुरूआत डाड़ी प्रखंड से किया गया है। मौके पर सुरेंद्र महतो सुजीत महतो जयकुमार महतो प्रकाश महतो आदि उपस्थित थे।
संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : आजसू के मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने डाड़ी प्रखंड के नेताओं को रविवार को 500 मास्क प्रदान किया। तिवारी महतो ने बताया कि पूरा देश कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। ऐसे समय में देश के गरीब-असहायों को सबसे ज्यादा परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। आजसू गरीब-असहायों के मदद के लिए कृतसंकल्पित है। मांडू विधान सभा के पांच गरीब-असहायों के बीच मास्क व साबुन दिया जाएगा। इसकी शुरूआत डाड़ी प्रखंड से किया गया है। मौके पर सुरेंद्र महतो, सुजीत महतो, जयकुमार महतो, प्रकाश महतो आदि उपस्थित थे।
---