14 नए दाल-भात केंद्र की हुई शुरुआत
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं इसके रोकथाम के लिए पूरे देश को आगामी 14 अप्रैल
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं इसके रोकथाम के लिए पूरे देश को आगामी 14 अप्रैल तक के लिए लॉक डाउन किया गया है। इस मुश्किल घड़ी में जिला प्रशासन द्वारा जिले के सुदूर गांव में रह रहे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को अनिवार्य रूप से भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले में पूर्व से नौ दाल भात केंद्र संचालित हैं। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण से उत्पन्न हुई स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा 14 नए केंद्रों को शुरू किया गया है। इनमें महिला सचेतना समिति, प्रखंड मुख्यालय, रामगढ़, मां कल्याणी स्वयं सहायता समूह, महतो टोला, मरार, चमेली महिला मंडल, रांची रोड, रामगढ़, सरस्वती स्वयं सहायता समूह, लक्ष्मी टॉकीज, भुरकुंडा, लक्ष्मी महिला समिति, बाजार टांड़, छतरपुर, दुर्गा महिला समूह, प्रखंड मुख्यालय के समीप गोला, किरण महिला विकास संघ, प्रखंड मुख्यालय, मांडू, आकाश महिला समिति, पटेल चौक, रामगढ़, स्वयं शक्ति सीता महिला मंडल, प्रखंड मुख्यालय, दुलमी, सरस्वती महिला समिति, मगनपुर चौक, गोला, सुमन महिला समिति, बरियातू चौक, गोला, पूजा महिला समिति, बरलंगा, बाजार टांड़, गोला, चांदनी महिला मंडल, सिकनी चौक, दुलमी, पूजा महिला समिति, भुचुंगडीह चौक, चितरपुर, पार्वती महिला समिति, लारी बुध बाजार, चितरपुर, शीतला सखी मंडल, पंचायत भवन, कुजू, मांडू, शीतला महिला समिति, अमर नगर, घाटो, पटेल चौक, मांडू, कुंती देवी, पतरातू रेलवे स्टेशन, पतरातू, राधिका कुमारी, न्यू मार्केट, कटिया चौक, पतरातू, मीरा देवी, गांधी मैदान, बरकाकाना, पतरातू, जय मां दुर्गा महिला समूह, अरगड़ा चौक, रामगढ़, चांद महिला समूह, सिरका बाजार, रामगढ़, सरना महिला समिति, चुट्टूपालु, रामगढ़ में संचालित है। इनके अलावा मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से जिले के 80 पंचायतों में जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी अलग-अलग थानों के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा पूरे जिले में कुल 160 केंद्रों के माध्यम से सुदूर गांव में रह रहे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को अनिवार्य रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।