Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन

जिला कांग्रेस कार्यालय ब्लॉक चौक में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने नेता जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन भेंट किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 09:36 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 09:36 PM (IST)
कांग्रेसियों ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन
कांग्रेसियों ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : जिला कांग्रेस कार्यालय ब्लॉक चौक में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने नेता जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन भेंट किया। कार्यक्रम में विधायक ममता देवी ने सर्वप्रथम सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि नेता जी ने देश के लिए जो सपना देखा था। उसे पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होकर चलना होगा। बाद में अन्य कार्यकर्ताओं ने भी माल्यापर्ण किया। मौके पर जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह रामगढ़ प्रभारी जवाहर लाल सिन्हा, नगर अध्यक्ष संजय साव, मुकेश यादव, भीम साव, खोगेंद्र साव, बैजू राय, के नायक, वीरेंद्र नारायण सिंह, रवींद्र कुमार रवि, शहजाद खान, लक्ष्मण महतो, मंटू करमाली, सुभाष कुशवाहा, अनिल नायक शशि करमाली, सोनू सागर, धान सिंह बोदरा, सुधीर मंगलेश, बजरंग महतो, टिकू खान, शमशूद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.