डीएवी आरा में मनी सुभाषचंद्र बोस की जयंती
कुजू/नयामोड़ डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल आरा में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस की 123 वीं जयंती गुरूवार को धूमधाम से मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 09:35 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 09:35 PM (IST)
संवाद सूत्र, कुजू/नयामोड़ : डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल आरा में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस की 123 वीं जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए सुभाषचंद्र बोस के आदर्शों को आत्मसात कर ही देश को महान बनाने की बात कही। वहीं शिक्षक एके तिवारी, छात्रा सदाला आदि ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी, विद्यार्थी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें