पार्टी कार्यालय में पसरा सन्नाटा
पिछले दस दिनों से चहल-पहल रहे विभिन्न पार्टी कार्यालय में चुनाव संपन्न होते ही शुक्रवार को सन्नाटा पसर गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 06:30 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 06:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, घाटो: पिछले दस दिनों से चहल-पहल रहे विभिन्न पार्टी कार्यालयों में चुनाव संपन्न होते ही शुक्रवार को सन्नाटा पसर गया है। स्थानीय चौक में आजसू, भाजपा व झामुमो कार्यालय में एक भी पार्टी कार्यकर्ता नहीं दिखाई दे रहे हैं। अस्त-व्यस्त अवस्था में कुर्सी से लेकर अन्य सामान बिखरे पड़े हैं। यही स्थिति लइयो, केदला नगर व परेज में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें