दुलमी प्रखंड में शांतिपूर्ण मतदान, 78.71 प्रतिशत पड़े वोट
रामगढ़ विधान सभा के दुलमी प्रखंड में कुल मतदाता 47 हजार 732 है।
संवादसूत्र, दुलमी : रामगढ़ विधान सभा के दुलमी प्रखंड में कुल मतदाता 47 हजार 732 है। इसमें 78.71 प्रतिशत वोट पड़े। इसमें महिला 81.01 प्रतिशत यानी 18 हजार 697 व पुरुष 76.56 प्रतिशत कुल 18 हजार 875 कुल 37 हजार 572 मतदान का प्रयोग किया। दुलमी प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं की वोट प्रतिशत में आगे रही। यहां प्रखड क्षेत्र में 62 मतदान केंद्रों पर गुरुवार की सुबह से ही मतदाताओं ने मतदान प्रयोग के लिए लम्बी लम्बी कतार देखी गई। इसमें अपराह्न एक बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं पुरुष 14060 व महिला 14,687 कुल 28747 मतदान का प्रयोग किया। इसमें पहली बार मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह था। विकलांग मतदाता भी व्हील चेयर में आकर मतदान का प्रयोग किए। क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में शांति पूर्ण मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन की तैनात थी। पहली बार मतदान का प्रयोग करने आए मतदाताओं में काफी उत्साह देखी गई।