चितरपुर प्रखंड के 70 बूथों पर थे सुरक्षा के व्यापक प्रबंध
शिलशिला शुरु हो गया और देखते हीं देखते केंद्र के बाहर लंबी लाइन लग गई।
संवाद सूत्र, रजरप्पा : रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार बंपर मतदान की खबर है। सुबह होते हीं मतदान केंद्रों में मतदाताओं के पहुंचने का शिलशिला शुरु हो गया और देखते हीं देखते केंद्र के बाहर लंबी लाइन लग गई। इस बार की मतदान में महिला मतदाताओं की अच्छी खासी भागीदारी रही। सुबह से हीं मतदान का रफ्तार इन क्षेत्रों में तेज रहा। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, वैसे वैसे मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया। रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में चार केंद्र बनाये गए थे। इसमें बूथ संख्या 188 में 12:30 बजे 754 वोटरों में से 245 लोगों ने वोट डाल चुके थे। वही 191 में 837 वोटरों में से 178, 192 में 925 वोटरों में से 109 और बूथ संख्या 193 में 862 वोटरों में से 325 लोगों ने वोट डाल चुके थे। जबकि सांडी स्थित आर बी हाई स्कूल में तीन केंद्र बनाए गए है। यहां के बूथ संख्या 197 में 552 वोटरों में से 426 लोगों ने वोट डाले। वही बूथ संख्या 198 में 569 वोटरों में से 420, और बूथ संख्या 199 में 484 वोटरों में से 369 लोगो ने वोट डाला। जानकारी के अनुसार अरबी हाई स्कूल में बूथ संख्या 199 में टेक्निकल प्रॉब्लम हो जाने के कारण लगभग 40 मिनट की देरी हुई। पर यहां 7:40 से पुन: चुनाव शुरू किया गया। जबकि प्रखंड के सभी बूथों में सुबह 7:00 बजे से ही मतदान प्रारंभ हो गया था। इधर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में हुए चितरपुर प्रखंड में मतदान के बाद चितरपुर बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी विकास हुलास महतो ने बताया की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रही। जैसे जैसे सुरज आसमान में चढ़ता गया, वैसे वैसे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ने लगी। चितरपुर प्रखंड में सुबह 9:00 बजे तक 16. 39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अपने मतों का प्रयोग कर लिया था। वही दिन के 11:00 बजे तक 34.90 प्रतिशत हुआ था। ऐसी हीं रफ्तार में प्रतिशत बढ़ता ही देखने को मिला। और फाइनली चितरपुर प्रखंड में 67.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अपने मतों का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर प्रखंड के सभी 70 बूथों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।