Move to Jagran APP

मांडू प्रखंड में 61.61 प्रतिशत हुआ मतदान

विधानसभा चुनाव मांडू प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। प्रखंड के कुल 239 मतदान केंद्रों में 61.61 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ होकर 3 बजे संपन्न हो गया। मतदान की शुरूआत धीमी गति से हुई परंतु दिन चढ़ते ही मतदान रफ्तार पकड़ ली।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 09:13 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 09:13 PM (IST)
मांडू प्रखंड में 61.61  प्रतिशत हुआ मतदान
मांडू प्रखंड में 61.61 प्रतिशत हुआ मतदान

संजय कुमार मंडल, मांडू(रामगढ़): विधानसभा चुनाव मांडू प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। प्रखंड के कुल 239 मतदान केंद्रों में 61.61 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ होकर 3 बजे संपन्न हो गया। मतदान की शुरूआत धीमी गति से हुई, परंतु दिन चढ़ते ही मतदान रफ्तार पकड़ ली। जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव में प्रखंड के एक लाख 72 हजार 993 मतदाता शामिल थे। इसमें एक लाख 6 हजार 587 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरूष मतदाता 56 हजार 455 व महिला मतदाता 50 हजार 132 है। चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रखंड प्रशासन ने 239 मतदान केंद्र व 10 कलस्टर व 36 सेक्टर बनाए गए थे। वहीं प्रखंड मुख्यालय परिसर में बने चुनाव मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष से प्रखंड के 239 बूथों पर नियंत्रण रखा जा रहा था। विधानसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर कुल 956 मतदान कर्मियों को विभिन्न बूथों में लगाया गया था। जबकि 120 मतदान कर्मियों को सुरक्षित रखा गया।

loksabha election banner

--

ऐसी रही मतदान की रफतार

मतदान 7 बजे से 9 बजे तक 11 प्रतिशत, 9 से 11 बजे तक 24 प्रतिशत, 11 से एक बजे 47 प्रतिशत और 1 से 3 बजे तक 61.61 प्रतिशत मतदान हुआ।

--

ऑ‌र्ब्जबर व बीडीओ ने प्रखंड के कई बूथों का किया निरीक्षण

आ‌र्ब्जबर अशोक शर्मा व बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने प्रखंड के कई बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मणिपाल स्कूल के बूथों, जोड़ाकरम विद्यालय में बने बूथ व मॉडल बूथ हेसागढ़ा पहुंचकर मतदान कर्मियों से मतदान की जानकारी लेते हुए कई दिशा-निर्देश दिए। इधर विधानसभा चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस निरीक्षक केशव कुमार व थाना प्रभारी रामजीवन राम अपने सशस्त्र बल के साथ बूथों का भ्रमण करते देखे गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.