गुरुद्वारा में शब्द-कीर्तन व लंगर का आयोजन
नयानगर बरकाकाना स्थित गुरुद्वारा में गुरुनानक देवजी की जयंती पर रविवार को सिख समुदाय के लोगों द्वारा भुरकुंडा से आए कीर्तन मंडली द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। उसके बाद लंगर की व्यवस्था की गई।
संसू, बरकाकाना: नयानगर बरकाकाना स्थित गुरुद्वारा में गुरुनानक देवजी की जयंती पर रविवार को कीर्तन मंडली का आयोजन किया गया। उसके बाद लंगर की व्यवस्था की गई। इसमें सभी समुदाय के लोगों ने माथा टेककर प्रसाद ग्रहण किया गया। मौके पर बड़कागांव विस के आजसू प्रत्याशी रौशनलाल चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद, निशि पांडेय, सुशांति तिवारी, पतरातु उप प्रमुख रामाशंकर पांडेय कृष्णा सिंह, शिबू महतो, निर्मल सिंह, हरजिन्दर पाल सिंह, विजय इंद्र, अपरजीत कुमार, राजू पासवान, हैप्पी मांगर, गोपाल मांगर, राजेंद्र सिंह, बबलू सिंह, अशोक कुमार, मनु मिश्रा, सतपाल बोहरा, पीएस धामी सहित कई लोग मौजूद थे।