Move to Jagran APP

मंच ने चलाया मतदान के लिए जागरूकता अभियान

झारखंड एकता मंच ने रविवार को प्रखंड के कई गांवों में विधानसभा चुनाव में मतदान करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 10:20 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 10:20 PM (IST)
मंच ने चलाया मतदान के लिए जागरूकता अभियान
मंच ने चलाया मतदान के लिए जागरूकता अभियान

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : झारखंड एकता मंच ने रविवार को प्रखंड के कई गांवों में विधानसभा चुनाव में मतदान करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत मंच के कार्यकर्ता बारलोंग, कुंदरुकला सहित कई गांवों में भ्रमण करते हुए मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। साथ ही लोगों को कहा कि मतदान करने के लिए घर से निकले और अपने मतदान केंद्र में जाकर अपने मत का प्रयोग करे। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजन सिंह ने वोटरों से कहा कि पहले मतदान करे फिर जलपान करे। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मंच की ओर से पूरे जिलाभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील राज चक्रवर्ती, केंद्रीय संगठन मंत्री सूरज जायसवाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष राजू राठौर, नगर अध्यक्ष अनिल करमाली, श्रमिक संघ संयोजक यमुना महतो, प्रखंड अध्यक्ष क्रांति करमाली, देवकरमाली, नितिश कुमार, बबली मुंडा, तिलेश्वर महतो, नागेश्वर महतो, राजेंद्र महतो, सुरेंद्र कुमार, रामवृक्ष राम, ज्रूोति देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, गीता देवी, मिलापो देवी, देवा महतो, मंगेश मुंडा, अजय भोक्ता, चमन भोक्ता आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.