छह दिन से युवक लापता
ओपी क्षेत्र के बारीडीह गांव से बरकाकाना बैंक के लिए निकला युवक विजय मुंडा लापता हो गया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 10:02 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 10:02 PM (IST)
संसू, बरकाकाना : ओपी क्षेत्र के बारीडीह गांव से बरकाकाना बैंक के लिए निकला युवक विजय मुंडा लापता हो गया है। परिजनों ने बताया कि 12 नंवबर को सुबह अपने गांव बारीडीह से बरकाकाना बैंक के लिए निकला था जो आजतक अपने घर वापस नहीं आया है। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चला हैं। मामले को लेकर परिजनों ने बरकाकाना ओपी में गुमशुदगी का आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें