Move to Jagran APP

दीप यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु, गायत्री मंत्र से गुंजायमान हुआ शहर

बिजुलिया तालाबा रोड स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय छठा वार्षिक स्थापना दिवस समारोह नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन यानी की बुधवार को नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में संस्कारों सहित विभिन्न अनुष्ठान किया गया। अनुष्ठान के बाद हवन कर दीप यज्ञ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 09:37 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 09:37 PM (IST)
दीप यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु, गायत्री मंत्र से गुंजायमान हुआ शहर
दीप यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु, गायत्री मंत्र से गुंजायमान हुआ शहर

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : बिजुलिया तालाबा रोड स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय छठा वार्षिक स्थापना दिवस समारोह नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन यानी बुधवार को नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में संस्कारं सहित विभिन्न अनुष्ठान किया गया। अनुष्ठान के बाद हवन कर दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे गायत्री महायज्ञ के साथ प्रवचन किया गया। शाम को दीप यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें 501 दीपों को जलाकर पूरे मंदिर परिसर को जगमग कर दिया। शाम में प्रवचन की शुरुआत की गई। हरिद्वारा शक्तिकुंज से आए आचार्य सच्चिदानंद ने कहा कि आत्मा कभी मरता नहीं हैं अपितू मनुष्य का शरीर मरता है। इसलिए हर अच्छा कर्म मनुष्य को करना चाहिए। ताकि आत्मा में बोझ ना रहे। मनुष्य अपने कर्मों से जाना जाता है। कर्म अच्छा होगा तो सीधे ईश्वर का सानिध्य प्राप्त होगा। कहा कि गायत्री मंत्र हर बुराई पर जीत का नाम है। मनुष्य जब भी परोपकार की दिशा में कदम बढ़ाता हैं ईश्वर उसके साथ होता है। अपने कर्मों का फल चाहिए तो ईश्वर के बताए मार्ग पर चले। इधर शाम को टोली को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान नारदमुनी चौबे, राजकुमार, डी प्रसाद, केके प्रजापति, गणेश शाह, हीरालाल जी, प्रज्ञा सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.