डाड़ी प्रखंड के निवर्तमान बीडीओ को दी गई विदाई
डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन शुक्रवार को हुआ।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 09:36 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 09:36 PM (IST)
संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन शुक्रवार को हुआ। इसमें प्रखंड के पूर्व बीडीओ सह प्रभारी सीओ प्रमोद कुमार दास को उपहार देकर विदाई दी गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि इनके तीन साल के कार्यकाल में प्रखंड में विकास कार्य तेजी से हुए। कहा कि प्रखंड के लोगों को इनकी कमी हमेशा खलेगी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष हुकूमनाथ महतो, मुखिया प्रमोद कुमार महतो, पच्चू भुइयां, नरेश बेदिया, सहदेव किस्कू, नीतु देवी, अंजलि दास, अनिता देवी, दासो मरांडी, सेवालाल महतो, बीपीओ शंकर प्रसाद, जेई सुशील केशरी, प्रखंड व अंचल के कर्मी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें