मुस्कुराहटें संस्था ने लीं बुनियादी विद्यालय में कक्षाएं
संसू, चितरपुर : पारा शिक्षकों की हड़ताल को ध्यान में रखते हुए मुस्कुराहटें संस्था की टीम द्वारा सोमवार को चितरपुर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में पठन- पाठन का कार्य किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्य विद्यालय पहुंचकर सभी कक्षाओं के बच्चों को सुचारू रूप से पढ़ाया। संस्था के अध्यक्ष विवेकानंद वर्मा के नेतृत्व में संस्था की ओर से नवीन कुमार, मनीष दांगी, शेखर कुमार दांगी, ओमप्रकाश महतो, विश्वनाथ, अरुण कुमार, शंभू ठाकुर, जगदीश कुमार, रवि कुमार, संतोष मुंडा व सुखराम ¨मज ने कक्षाएं ली। बच्चे निरंतर कक्षाएं पाकर अत्यंत प्रसन्न एवं प्रोत्साहित दिखे। संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि समाज सेवा ही संस्था का एकमात्र उद्देश्य है। इस कार्य मे उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ने की अपील भी की। संस्था के इस निस्वार्थ योगदान के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगदीश पासवान ने संस्था के प्रति आभार प्रकट किया।
चितरपुर : पारा शिक्षकों की हड़ताल को ध्यान में रखते हुए मुस्कुराहटें संस्था की टीम द्वारा सोमवार को चितरपुर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में पठन- पाठन का कार्य किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्य विद्यालय पहुंचकर सभी कक्षाओं के बच्चों को सुचारू रूप से पढ़ाया। संस्था के अध्यक्ष विवेकानंद वर्मा के नेतृत्व में संस्था की ओर से नवीन कुमार, मनीष दांगी, शेखर कुमार दांगी, ओमप्रकाश महतो, विश्वनाथ, अरुण कुमार, शंभू ठाकुर, जगदीश कुमार, रवि कुमार, संतोष मुंडा व सुखराम ¨मज ने कक्षाएं ली। बच्चे निरंतर कक्षाएं पाकर अत्यंत प्रसन्न एवं प्रोत्साहित दिखे। संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि समाज सेवा ही संस्था का एकमात्र उद्देश्य है। इस कार्य मे उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ने की अपील भी की। संस्था के इस निस्वार्थ योगदान के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगदीश पासवान ने संस्था के प्रति आभार प्रकट किया।