कोल इंडिया में तीन दिवसीय हड़ताल को ले बरका-सयाल में तैयारी जोरों पर
संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) कोल इंडिया में 2 से 4 तक जुलाई तक आहुत तीन दिवसीय राष्ट्र
संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : कोल इंडिया में 2 से 4 तक जुलाई तक आहुत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी बरका-सयाल में भी जोरो पर है। मालूम हो कि कोल ब्लॉक की निलामी, कॉमर्शियल माईनिग, सीएमपीडीओई को सीआईएल से अलग करने सहित कई मुद्दों को ले पांचो श्रमिक संगठनों ने कोयला जगत में हड़ताल का आह्वान किया है। बरका-सयाल में संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में इस हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। इसी के तहत बुधवार को उरीमारी चेक पोस्ट स्थित यूसीडब्ल्यूयू क्षेत्रीय कार्यालय में मोर्चा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कार्तिक मांझी व संचालन बासुदेव साव ने किया। कहा गया कि सरकार के मजदूर विरोधी फैसले व श्रम कानूनों में संशोधन को ले मजदूरों में आक्रोश है। यह हड़ताल शत प्रतिशत रहेगा। निर्णय हुआ कि हड़ताल की सफलता को ले सभी परियोजनाओं में पिट मीटिग कर मजदूरों को एकजुट करते हुए हड़ताल की महत्ता बताई जाएगी। इसके तहत 26 जून को भुरकुंडा हाथीदाड़ी में, 27 को सौंदा बी साईडिग में, 29 को उरीमारी पोटंगा में, 30 को जीएम ऑफिस सयाल में व 1 जुलाई को बिरसा परियोजना में पीट मीटिग होगी। बैठक के अंत में लद्दाख में शहीद हुए देश के वीर सैनिको को श्रद्धांजलि भी दी गई। बैठक में मोर्चा के संयोजक विध्याचल बेदिया, सतीश सिन्हा, अशोक शर्मा, ग्यास खान, रामनरेश सिंह, संजय वर्मा, संजय शर्मा, अर्जुन सिंह, अशोक गुप्ता, धनंजय सिंह, डॉ. जीआर भगत, धनंजय वर्मा, एसएन प्रसाद, अजय पांडेय, राजकिशोर, जयनारायण बेदिया, अनिल सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय मिश्रा, जेपीएन सिन्हा, सुभाष यादव, गोपाल यादव, सतीश सिंह, जगरनाथ पासवान, संजय यादव, रमाकांत दुबे, आरआर श्रीवास्तव, भवानी शंकर, महादेव मांझी, जयविद कुमार, रविन्द्र बैठा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।