पॉकेटमारी करते रंगेहाथ पकड़ाया, पुलिस के हवाले
रामगढ़ : शहर के गोल रोड स्थित बाजारटांड़ में सोमवार की सुबह एक वृद्ध का पॉकेटमारते ि
रामगढ़ : शहर के गोल रोड स्थित बाजारटांड़ में सोमवार की सुबह एक वृद्ध का पॉकेटमारते विकास कुमार सोनी को लोगों ने पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया युवक गोलपार का ही रहने वाला है। बताया गया कि एक वृद्ध अपने इलाज के लिए रांची जा रहा था। शहर के बाजारटांड में सुबह 10 बजे के लगभग विकास कुमार सोनी ने उक्त वृद्ध का पॉकेटमारी कर ली। उसने पॉकेट से 32 सौ रुपया निकाल कर वह भागने लगा। लेकिन स्थानीय लोगों ने वृद्ध व्यक्ति के हल्ला मचाने पर पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने विकास की जमकर धुनाई कर दी। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया कि विकास में उक्त वृद्ध के पॉकेटमारी कर रुपये को अपने पैर के नीचे सैंडल में छिपा लिया था। पैंथर मोबाइल के जवानों ने विकास कुमार को रामगढ़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।