अंतिम दिन संयुक्त मोर्चा ने झोंकी ताकत, उरीमारी में की पिट मीटिग
अंतिम दिन संयुक्त मोर्चा ने झोंकी ताकत उरीमारी में की पीट मीटिग संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति व श्रम कानूनों में सं
संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति व श्रम कानूनों में संशोधन के खिलाफ कोयला जगत में आहूत 2 से 4 जुलाई को तीन दिवसीय हड़ताल की बरका-सयाल प्रक्षेत्र में तैयारी पूरी कर ली गई है। मालूम हो कि कॉमर्शियल माईनिग, कोल ब्लॉकों की नीलामी, सीएमपीडीआई को सीआईएल से अलग करने आदि मुद्दों को ले पांचो श्रमिक संगठनों ने हड़ताल का आहवान किया है। बुधवार को उरीमारी में संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में पीट मीटिग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राजू यादव व संचालन संजय शर्मा ने की। पीट मीटिग को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह हड़ताल कोल इंडिया व मजदूरों के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। कोयला उद्योग को निजीकरण से बचाना है तो हड़ताल को ऐतिहासिक बनाना होगा। मोर्चा ने कहा कि हड़ताल के दौरान कोई भी इमेरजेंसी ड्यूटी नहीं होगी। मौके पर संजीव बेदिया, संयोजक विध्याचल बेदिया, बासुदव साव, अशोक शर्मा, अशोक गुप्ता, जयनारायण बेदिया, रमाकांत दुबे, अर्जुन सिंह, संजय वर्मा, कन्हैया सिंह, रामनरेश सिंह, धनंजय सिंह, धनंजय वर्मा, कार्तिक मांझी, अनिल सिंह, दशरथ कुर्मी, डॉ. जीआर भगत, विश्वनाथ मांझी, बासुदवे साव सहित मोर्चा के दर्जनों लोग मौजूद थे।