मजदूरों के भविष्य के लिए इंटक हर कुर्बानी देगा : अनूप
इंटक के फेडरेशन अध्यक्ष सह आरसीएमएस के अध्यक्ष कुमार जय मंगल सिह।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : इंटक के फेडरेशन अध्यक्ष सह आरसीएमएस के अध्यक्ष कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने मजदूरों को सफल हड़ताल के लिए धन्यवाद दिया और कहां मजदूरों के भविष्य के लिए इंटक कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेगी। क्योंकि मजदूर इंदिरा गांधी की लगाई गई बगीचा है।। उसे कभी उजड़ने नहीं देंगे। मोदी सरकार मजदूरों पर इतना शोषण कर रही है की रेल को भी निजीकरण की ओर ले जा रही है और वर्तमान में 109 ट्रेन को निजीकरण कर चुकी है। कहा कि कोरोना संक्रमण काल जैसे विषम परिस्थिति से गुजर रही है उस समय मोदी सरकार मजदूरों पर कहर बरपा रही है। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक कॉमर्शियल माइनिग वापस नहीं लिया जाएगा। इंटक अध्यक्ष सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। यहां पर आरसीएमएस माइंस रेस्क्यू एवं केंद्रीय चिकित्सालय की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इधर संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में मजदूरों ने चट्टानी एकता दिखाते हुए सरकार को झुकने पर बाध्य कर दिया है। मौके पर आरसीएमएस क्षेत्रीय सचिव राजकुमार ठाकुर, सीपी संतन, संतोष कुमार, केडी यादव, तेजू रविदास, बिरजू, राजेश, राजकुमार, लल्लन यादव, सतेंद्र कुमार राय, मोहम्मद काशिफ, खगेंद्र साहू, एके चक्रवर्ती, सूरज देव सिंह आदि मौजूद थे।