Move to Jagran APP

भर गया पैक्स गोदाम, किसान बेच नहीं पा रहे धान

मनोज तिवारी गिद्दी (रामगढ़) हजारीबाग जिला के डाड़ी प्रखंड अंतर्गत हेसालौंग डाड़ी व रबोध

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 06:54 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 06:54 PM (IST)
भर गया पैक्स गोदाम, किसान बेच नहीं पा रहे धान
भर गया पैक्स गोदाम, किसान बेच नहीं पा रहे धान

मनोज तिवारी, गिद्दी (रामगढ़) : हजारीबाग जिला के डाड़ी प्रखंड अंतर्गत हेसालौंग, डाड़ी व रबोध पैक्स को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। बीते 29 दिनों में प्रखंड के तीनों धानक्रय केंद्र में करीब 4300 क्विटल धान को क्रय किसानों से किया गया है। धान क्रय केंद्रों में धान क्रय के बाद राइस मिल से टैग नहीं होने के कारण पैक्स संचालकों को परेशानी हो रही है। क्योंकि पैक्स का गोदाम में धान से भर जाने पर किसानों के धान क्रय नहीं हो पा रहा है। इस प्रतिनिधि ने जब धानक्रय केंद्रों में धान क्रय की स्थिति की जानकारी लेने पहुंचा तो हेसालौंग पैक्स में हेसालौंग निवासी किसान आदित्य रवानी से मुलाकात हुई। वे करीब 30 क्विटल धान बेचने धान क्रय केंद्र पहुंचे थे। बताया कि धान क्रय केंद्र में बेचने से किसान को जहां अच्छा दाम मिल जा रहा है। वहीं किसान बिचौलिए से बच रहे हैं। किसान को समस्या गोदाम के भर जाने पर जब धान बेचने आने पर नहीं लेने पर होता है। हेसालौंग पैक्स में धान बेचने में कोई परेशानी नहीं है। वहीं रबोध पैक्स धान क्रय केंद्र बंद पाया। जानकरी लेने पर पता चला कि गोदाम भर जाने के कारण बीते दो दिनों से किसानों का धान क्रय नहीं हो रहा है। पैक्स संचालक ने बताया कि राइस मिल से टैग देर से होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। राइस मिल से कल गाड़ी आ जाएगी। इसके बाद किसानों से धान क्रय किया जाएगा। जबकि डाड़ी धानक्रय केंद्र खुला था परंतु कोई किसान धान बेचने नहीं पहुंचे थे। इस संबंध में डाड़ी प्रभारी बीसीओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के तीनों धान क्रय केंद्र में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष शुरूआती दौर में धानक्रय बेहतर हुई है। फिलहाल करीब 4300 क्विटन धानक्रय हुआ है। करीब 2500 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हैसालौंग पैक्स में करीब 2500 क्विटल, रबोध पैक्स में करीब 1000 व डाड़ी पैक्स में करीब 800 क्विटल धान क्रय किया गया है। इसमें हैसालौंग पैक्स से करीब चार गाड़ी, डाड़ी से एक गाड़ी धान राइस मिल हजारीबाग जा चुका है। जबकि रबोध से धान राइस मिल नहीं गया है। इस कारण गोदाम धान से भर जाने के कारण थोड़ी समस्या आ रही है। एक-दो दिनों में धान राइस मिल चले जाने के बाद धान क्रय शुरू हो जाएगा। कहा कि प्रखंड के तीनों पैक्सों से धान क्रय केंद्र से अच्छे होने के अनुमान है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.