Move to Jagran APP

किसान और मजदूर विरोधी है केंद्र सरकार: मनोज गुप्ता

संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) सीटू से संबद्ध राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन का 28वां स्थापन

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 08:17 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 08:17 PM (IST)
किसान और मजदूर विरोधी है केंद्र सरकार: मनोज गुप्ता
किसान और मजदूर विरोधी है केंद्र सरकार: मनोज गुप्ता

संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : सीटू से संबद्ध राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन का 28वां स्थापना दिवस सेंट्रल सौंदा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में मनाया गया। इसकी अध्यक्षता एरिया अध्यक्ष जगरनाथ पासवान व संचालन एरिया सचिव जयनारायण बेदिया ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूनियन के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत मनोज गुप्ता ने झंडोत्तोलन कर की। इसके पूर्व देश के वीर शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्ष 1994 में यूनियन की स्थापना हुई थी। इसके संस्थापक ओम प्रकाश सिन्हा ने यूनियन का विस्तार किया है। कहा कि केन्द्र सरकार के मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कहा कि भारत सरकार पब्लिक सेक्टर बेचकर प्राईवेट मालिकों के हाथों में सौंप दिया है। इससे किसान अपने ही खेत में बंधुआ मजदूर बन जाएंगे। मौके सुरेश प्रसाद सिन्हा, प्रेम सागर साव, सुभाष सिंह, मनोज सोनी, सुरेश महतो, सुरेश कुमार, खगेश्वर मांझी, नकुल गोप, आजाद भुंइया, विजय सोनी, प्रदीप मरांडी, उर्मिला देवी, बैशाखी देवी तालो मांझी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

शहीद वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

उरीमारी के बगरैया में भी यूनियन का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कोल इंडिया कोल वर्कर्स फेडरेशन के वर्किंग कमेटी सदस्य जयनारायण बेदिया ने झंडोतोलन कर की। इस मौके पर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई। साथ ही किसान आंदोलन के दौरान मृतक किसानों के आत्मा के शांति हेतु एक मिनट का मौन रखा गया। मौके पर खगेश्वर मांझी, सुरेश, सोना राम, तालो मांझी, गोलू साव, सुरेश प्रसाद सिन्हा, सुशील किस्कू, संतोष सोरेन सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.