मिशन पिक हेल्थ शिविर में छात्राओं को किया गया जागरूक
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की महत्वाकांक्षी परियोजना मिशन पिक हेल्थ सीरिज का 43वां शिविर शनिवार को केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा रामगढ़ में लगाया गया।
जागरण संवाददाता, रामगढ़ : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की महत्वाकांक्षी परियोजना मिशन पिक हेल्थ सीरिज का 43वां शिविर शनिवार को केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा रामगढ़ में लगाया गया। इसमें 150 छात्राओं को को इस मिशन के बारे में बताया गया। इसमें खासकर महावारी, एनिमिया, मेंस्ट्रूरल हाइजीन, गुड टच बैड टच, झारखंड से पलायन होती लड़कियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी को कन्या भ्रूण हत्या के बारे में डॉ. सांत्वना शरण, डॉ. निधि बजाज, डॉ. मृत्युंजय सिंह ने विस्तृत जानकारी दी। वहीं दांतों की सफाई की जानकारी डॉ. सोनी ने दी। इस दौरान सभी बच्चियों को आयरन व कृमि रोधी गोली तथा सेनेटरी पैड भी दिया गया। मौके पर स्कूल की प्राचार्य एम खालखो ने भी इस महत्वाकांक्षी योजना को दोबारा यहां लगाने का आग्रह मिशन पिक हेल्थ झारखंड की संयोजिका डॉ. सांत्वना शरण व आईएमए की सदस्यों से की। मौके पर डॉ. सुधीर कुमार आर्या, डॉ. साहिल, रीता चटर्जी, अमरजीत सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।