पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने किया रामगढ़ विस व हजारीबाग लोस की समीक्षा
दुलाल भुइया ने रामगढय् विधानसभा व हजारीबाग लोकसभा की की समीक्षा
रामगढ़ : जिला कांग्रेस कार्यालय में सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री दुलाल भुईयां ने रामगढ़ विधानसभा व हजारीबाग लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक कर समीक्षा की। साथ ही कार्यकर्ताओं के संग लंबी रायशुमारी कर सभी पदाधिकारियों को उत्साह के साथ चुनावी मैदान में उतरने की बात कहीं। पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि कांग्रेस की नीति व रीति को जनता तक सीधा पहुंचाए। बैठक के पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने पूर्व मंत्री का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर व माला पहनाकर किया। अध्यक्ष ने कांग्रेस जनों से रामगढ़ विधानसभा एवं हजारीबाग लोकसभा में चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारियों की समीक्षा भी मंत्री के समक्ष किया। पूर्व मंत्री ने जिला अध्यक्ष को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द बूथ कमेटी की सूची तैयार ककर प्रदेश कार्यालय को भेजे। साथ ही मोदी सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने का भी निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से जिलाअध्यक्ष मुन्ना पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष बलजीत ¨सह बेदी ,शांतनु मिश्रा , वरिष्ठ कांग्रेसी मुकेश यादव, नगर अध्यक्ष संजय साव, राजकुमार यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता के नायक, युवा नेता चेतन साव, अनिल नायक, गुलाम अली, मुकेश प्रजापति, वरुण पटवारी, शहजाद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।