Move to Jagran APP

सदर अस्पताल में देर रात तक 15 बस यात्रियों का हुआ इलाज

रामगढ़ : रांची-पटना मार्ग के फोरलेन बाइपास पर कोठार ओवरब्रिज के आगे लगातार वाहन दुघ्

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 07:57 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 07:57 PM (IST)
सदर अस्पताल में देर रात तक 15 बस यात्रियों का हुआ इलाज
सदर अस्पताल में देर रात तक 15 बस यात्रियों का हुआ इलाज

रामगढ़ : रांची-पटना मार्ग के फोरलेन बाइपास पर कोठार ओवरब्रिज के आगे लगातार वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। रांची की ओर से तेज रफ्तार से आने वाले वाहन ओवरब्रिज के आगे से बोकारो जाने के लिए मुड़ने के दौरान पीछे से धक्का मारने के शिकार हो रहे हैं। यहां रात को अंधेरा रहता है। रात को बोकारो की ओर मुड़ने का कोई सांकेतिक बोर्ड व लाइट एनएचएआइ द्वारा नहीं लगाया गया है। पिछले एक साल के अंदर यहां अबतक आठ वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इसमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग घायल हुए हैं। बीते शनिवार की देर रात को इसी स्थल पर एक बड़ी घटना होने से टल गई।

loksabha election banner

रांची से कोलकाता जाने वाली चंचल बस(जेएच01डब्लू-4637) को पीछे से रांची से आरा, बिहार जा रही है नागेंद्र भोले शंकर नामक यात्री बस (बीआर02पीए-0359) ने पीछे से धक्का मार दिया। इससे चंचल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। चंचल बस ओवरब्रिज के आगे से बोकारो की ओर तेज गति से मुड़ रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बस से पीछे से चंचल बस को ठोक दिया। दुर्घटना में दोनों बसों पर सवार यात्री घायल हुए। घटना के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मौके पर ही पीसीआर वाहन पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को एक-एक कर पलटी बस से बाहर निकाला। घायलों को पुलिस ने तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में घायल हुए हावड़ा, कोलकाता निवासी हसैन मीर ने बताया कि वह पत्नी के साथ बीच के सीट पर बैठे हुए थे। अचानक पीछे से जोरदार आवाज हुई। और बस पलट गई। कुछ देर तक तो पता ही नहीं चला कि आखिर हुआ क्या कि बस पलट गई। दुर्घटना के बाद बस के अंदर कोहराम मच गया। कुछ लोग किसी तरह बस से खुद निकले। जबकि पुलिस ने उनलोगों को बाहर निकालकर गाड़ी में लादकर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि यह तो खुदा का शुक्र है कि वे लोग बच गए। उन्हें हल्की चोट आई।

--

दुर्घटना के बाद दो घंटे तक एक छोर से आवागमन बाधित

बस दुर्घटना के बाद करीब दो घंटे तक बाइपास फोरलेन सड़क का एक छोर जाम हो गया। रांची से हजारीबाग की ओर जाने वाले सभी वाहनें जाम में फंस गई। हालांकि पुलिस ने रातोरात क्रेन मंगवाकर बीच सड़क पर पलटी बस को किनारे कर आवागमन चालू कराया। दुर्घटना की सूचना पाकर युवा समाजसेवी मो. अमजद व संजय चौधरी सहित स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से राहत कार्य पहुंचाया। पुलिस ने बिहार जाने वाले यात्रियों को रात में ही दूसरे बस पर बैठाकर सुरक्षित तरीके से भेजवा दिया। वहीं कोलकाता जाने वाले अधिकांश यात्री वापस रांची लौट गए। वहीं रामगढ़ से सवार यात्रियों को उसके परिजन रात को ही वापस घर ले गए।

---

घायल बस यात्रियों की सूची

शंकर गुप्ता, युगल महतो, रामलोचन प्रजापति व नीलम देवी सभी सिरका निवासी, आशिष शास्त्री, बुधनी देवी, तन्नु देवी सभी सिमडेगा, बिलास खारू, बंगाल, नागेंद्र कुमार बक्सर, मनी कुंवर आलमपुर, अविनाश ¨सह हजारीबाग, हसैन नीर व मंसूरा हावड़ा, कोलकाता तथा सुनीता देवी व कैलाश साव रामगढ़ निवासी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.