Move to Jagran APP

कोदवे में सादगी पूर्वक मनाया गया मंडा पूजा

संवाद सूत्र गिद्दी (रामगढ़) मंडा पूजा समिति कोदवे ने भगवान शिव की उपासना का पर्व मंडा रविवा

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 10:27 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 06:22 AM (IST)
कोदवे में सादगी पूर्वक मनाया गया मंडा पूजा
कोदवे में सादगी पूर्वक मनाया गया मंडा पूजा

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : मंडा पूजा समिति कोदवे ने भगवान शिव की उपासना का पर्व मंडा रविवार को शिव मंदिर प्रागंण में सादगी पूर्वक मनाया। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया गया। पंडित हेमंत पांडेय ने शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कराया। जबकि यजमान के रूप में कमलनाथ सिंह, दिलीप महतो, कौशल महतो, जोधन महतो सह पत्नी शामिल थे। पूजा के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से क्षेत्र के लोगों को बचाव के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की गई। पूजा के पश्चात हवन व प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर गुलंचद महतो, मोहन महतो, भुनेश्वर महतो, तारकेश्वर ठाकुर, दशरथ महतो, गोपाल ठाकुर, अजय महतो, फुलचंद महतो, सुदय महतो, मुखलाल महतो, मीठु महतो, नागो महतो, जानकी चैधरी, मनोज महतो, मुखलाल महतो, दौलत महतो, विरेंद्र महतो आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.