Move to Jagran APP

टोल प्लाजा कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करे प्रबंधन : चंद्रप्रकाश

संवाद सहयोगी रामगढ़ चुटूपालू टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंगलवार

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 08:24 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 08:24 PM (IST)
टोल प्लाजा कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करे प्रबंधन : चंद्रप्रकाश
टोल प्लाजा कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करे प्रबंधन : चंद्रप्रकाश

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : चुटूपालू टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंगलवार को प्लाजा के समीप गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी से भेंट की। कर्मचारियों ने टोल प्रबंधन पर शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग पिछले सात वर्षों से लगातार टोल प्लाजा में बहुत ही ईमानदारी से काम कर रहे हैं। इसमें शुरुआती पांच वर्ष टीसी के पद पर एवं उसके उपरांत प्रोन्नति पाकर पिछले दो वर्षों से सुपरवाइजर के रूप में लगातार कार्य कर रहे हैं। प्रबंधन द्वारा साजिश के तहत हम लोगों का डीमोशन कर पुन: टीसी बना दिया गया, जो गलत है। कर्मचारियों ने टोल प्रबंधन पर वेतन कटौती का भी आरोप लगाया और कहा कि बेवजह प्रबंधन द्वारा पूर्व से दी जा रहे वेतन को मनमाने ढंग से घटाया जा रहा है। कहा कि विरोध करने पर हटाने की धमकी दी जा रही है। इस कारण से कर्मचारियों में काफी रोष है। बैठक में स्थानीय मुखिया कलावती देवी ने कहा कि टोल प्रबंधन कुछ चुनिदा लोगों के इशारे पर काम कर रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों के समस्याओं से अवगत होने के बाद सांसद ने टोल प्लाजा प्रबंधन को बुलवाया। टोल प्लाजा के असिस्टेंट प्लाजा मैनेजर रंजीत ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की समस्या से टोल प्रबंधन के आला अधिकारियों को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द वार्ता के लिए बुलाया जाएगा। सांसद ने टोल प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा है कि प्रबंधन की तरफ से कर्मचारियों को किसी प्रकार से तंग न किया जाए एवं जो जिस पद पर है यथास्थिति बने रहने दिया जाए। सभी कर्मचारी आजसू नेता डब्लू महतो के नेतृत्व में पहुंचे थे। मौके पर श्रमिक यूनियन के डीके राय, दोहाकातू पंचायत मुखिया कलावती देवी, विभावि अध्यक्ष अभय पद्मराज, सचिव ब्रजेश महतो, टोल यूनियन से सूनील महतो, चंदर करमाली, संजय ठाकुर, पुनीत कुमार साहू, रवि कुमार सिंह, शंकर मुंडा, मेराज अंसारी, खेम नाथ महतो मौजूद थे। असिस्टेंट टोल प्लाजा मैनेजर ने सांसद को आश्वस्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्या का निदान जल्द से जल्द कर लिया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.