Move to Jagran APP

अल्पमत की सरकार चला रहे हैं नीतीश कुमार : कांति सिंह

संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) पूर्व मंत्री कांति सिंह व ओबरा बिहार के विधायक ऋषि कुमार र

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 08:41 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 08:41 PM (IST)
अल्पमत की सरकार चला रहे हैं नीतीश कुमार : कांति सिंह
अल्पमत की सरकार चला रहे हैं नीतीश कुमार : कांति सिंह

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : पूर्व मंत्री कांति सिंह व ओबरा, बिहार के विधायक ऋषि कुमार रविवार को रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिके मंदिर पूजा अर्चना की। मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मां छिन्नमस्तिके से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी की। स्थानीय वीआइपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है। यहां हत्या, बलात्कर, लूट, चोरी, डकैती की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। लेकिन मुख्यमंत्री का इस ओर कोई ध्यान नही है। वे अल्पमत की सरकार चला रहे हैं। जल्द ही वहां सरकार गिर जाएगी। आगे कहा कि उनके कार्यकाल में सृजन घोटाले सहित 55 तरह के घोटाले हुए है। वही केंद्र सरकार के कार्यकाल के बारे में उन्होंने कहा कि कृषि में तीन काला कानून लाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को लूटने लगे हुए हैं। गरीबों को शोषण करना और अमीरों को लाभ पहुंचाने इनका मुख्य कार्य है। आने वाले दिनों में बिहार सहित पूरे देश के किसान इन तीनो कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने का काम करेंगे। विधायक ऋषि कुमार ने कहा कि हमलोग राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने रांची पहुंचे थे। उनकी तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना को लेकर छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा-अर्चना किया हूं। मां भगवती से जल्द से जल्द उनकी तबीयत ठीक होने की कामना किया हूं। मौके पर राजद के झारखंड प्रदेश महासचिव संतोष यादव, मुखिया सत्येंद्र यादव, रामबिलास यादव, मनोज यादव, दुर्गेश कुमार सहित कई मौजूद थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.