जुबिली कॉलेज शासी निकाय की हुई ऑनलाइन बैठक
संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) बिनोवा भावे विश्व विद्यालय के निर्देशानुसार शुक्रवार की शाम
संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : बिनोवा भावे विश्व विद्यालय के निर्देशानुसार शुक्रवार की शाम जुबिली कॉलेज भुरकुंडा शासी निकाय की बैठक गूगल मीट के माध्यम से हुई। इसमें सर्वसम्मति से पूर्व केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा को जुबिली शासी निकाय का अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू को सचिव चुना गया। वहीं बरका-सयाल महाप्रबंधक (दानदाता), विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सह इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार, एसडीओ रामगढ़, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके दास, जुबिली कॉलेज गणित के विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र पांडेय सदस्य चुने गए। सभी चयनित पदाधिकारियों को कॉलेज के प्राचार्य ने बधाई देते हुए कॉलेज के विकास में अहम भूमिका निभाने की आशा व्यक्त की है।