प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए संजय
संवाद सहयोगी रामगढ़ ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने झारखंड प्रदेश के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा सोमवार को कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफा के बाद से झारखंड प्रदेश बिना प्रदेश अध्यक्ष का संचालित हो रहा था। एआईसीसी की बैठक में तय कर डॉ. रामेश्वर उरांव को प्रदेश अध्यक्ष व चार वरीय नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनित किया है। इसमें रामगढ़ के संजय लाल पासवान को भी शामिल किया गया है। इससे पूरे जिला में कांग्रेसियों सहित उनके निवास क्षेत्र बरकाकाना में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने झारखंड प्रदेश के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा सोमवार को कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफा के बाद से झारखंड प्रदेश बिना प्रदेश अध्यक्ष का संचालित हो रहा था। एआईसीसी की बैठक में तय कर डॉ. रामेश्वर उरांव को प्रदेश अध्यक्ष व चार वरीय नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनित किया है। इसमें रामगढ़ के संजय लाल पासवान को भी शामिल किया गया है। इससे पूरे जिला में कांग्रेसियों सहित उनके निवास क्षेत्र बरकाकाना में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है। संजय लाल पासवान के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस के नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि रामगढ़ को भी प्रदेश में सम्मान मिला यह गर्व की बात है।