जिप अध्यक्ष ने दुलमी क्षेत्र में मां के किए दर्शन
संवादसूत्र दुलमी(रामगढ़) जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने शनिवार को दुलमी प्रखंड क्षेत्र दर्जनों गांवो
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 08:29 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 08:29 PM (IST)
संवादसूत्र, दुलमी(रामगढ़) : जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने शनिवार को दुलमी प्रखंड क्षेत्र दर्जनों गांवों में स्थापित माता दुर्गा देवी की दर्शन किए। इस दौरान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना किए। उन्होंने क्षेत्र के दुलमी, सिकनी, उसरा, इचातु, कुल्ही, सिरु, पोटमदगा, जमीरा, सोसो आदि पंचायत के गांवों का दौरा कर मंदिरों में स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा दर्शन किए। साथ ही जिप अध्यक्ष श्री महतो ने सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने आयोजित पूजा समिति पदाधिकारीयो से मिलकर पुजा शांति ढंग से मनाने का अपील किया। मौके पर आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, पंकज कुमार, दिलीप कुमार महतो आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें