साइंस 12वीं में 95.2 प्रतिशत ला स्कूल व परिजनों का बढ़ाई मान
संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) भुरकुंडा रीभर साईड की राजश्री वर्मा डीएवी पब्लिक स्कूल ब
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 09:24 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 09:24 PM (IST)
संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा रीभर साईड की राजश्री वर्मा डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना में सीबीएससी की 12वीं की साइंस संकाय में 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है। राजश्री वर्मा ने केमेस्ट्री में 95, फिजिक्स में 95, गणित में 92, पी.एच.ई. में 96, सी.एस. में 96 व अंग्रेजी में 94 अंकों के साथ कुल 476 अंक हासिल की है। राजश्री वर्मा ने अपनी सफलता का का पूरा श्रेय अपनी प्राचार्या श्रीमती उर्मिला सिंह व डीएवी के समस्त शिक्षकगणों के साथ-साथ अपने माता-पिता को दी है। राजश्री के माता-पिता कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के शिक्षक हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें