पूजा पंडालों को दिया गया आर्थिक सहयोग
संवाद सहयोगी रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों में गिरिडीह सासंद चंद्रप
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों में गिरिडीह सासंद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं आजसू पार्टी की नेता सुनीता चौधरी के निर्देश पर पार्टी के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हर पंडाल में जाकर आर्थिक सहयोग किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडालों में माता का आशीर्वाद लिया। मौके पर नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साव(भोपाली), नगर सचिव नीरज मंडल, नगर उपाध्यक्ष लालू शर्मा, युवा नेता संदीप महतो एवं मनोज महतो शामिल थे। इधर विभिन्न पूजा कमेटियों में दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों में सरोज सिंह, गुड्डू केसरी, उपेंद्र वर्मा, चिटू साव, अमरेश गणक, दीपक डेविल, कृष्णा सिंह, संतोष सिंह,हूल्लास ठाकुर, बिगल गोसाई, युधिष्ठिर सिंह, जगरनाथ महतो, संतोष सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।