शिविर में 15 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
जासं रामगढ़ डॉक्टर सांत्वना शरण मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर रामगढ़ की ओर से रविवार को हेसागढ़ा पंचायत में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना का 40 वां कैंप लगाया गया। शिविर का उदघाटन सूरजमनी देवी व डॉ. सांत्वना शरण ने किया। शिविर में 15 गर्भवती के अलावा चार अन्य महिलाओं को भी मुफ्त रक्त जांच डॉक्टरी सलाह के साथ-साथ मुफ्त में दवाओं का वितरण किया गया। इस क्रम में महिलाओं को गर्भावस्था में किए जाने वाले व्यायाम की भी जानकारी दी गई। साथ ही अपने आसपास का वातावरण साफ रखने स्तनपान एवं उचित खान पान के बारे में विस्तार से बताया गया।
जासं, रामगढ़ : डॉक्टर सांत्वना शरण मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर रामगढ़ की ओर से रविवार को हेसागढ़ा पंचायत में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना का 40 वां कैंप लगाया गया। शिविर का उदघाटन सूरजमनी देवी व डॉ. सांत्वना शरण ने किया। शिविर में 15 गर्भवती के अलावा चार अन्य महिलाओं को भी मुफ्त रक्त जांच डॉक्टरी सलाह के साथ-साथ मुफ्त में दवाओं का वितरण किया गया। इस क्रम में महिलाओं को गर्भावस्था में किए जाने वाले व्यायाम की भी जानकारी दी गई। साथ ही अपने आसपास का वातावरण साफ रखने, स्तनपान एवं उचित खान पान के बारे में विस्तार से बताया गया।