भगवान कृष्ण की कृपा अपरंपार
कुजू : भगवान कृष्ण सारे जगत के परमपिता परमात्मा हैं। सबके अंत:करण में निवास करने वाले श्र
कुजू : भगवान कृष्ण सारे जगत के परमपिता परमात्मा हैं। सबके अंत:करण में निवास करने वाले श्रीकृष्ण की कृपा अपरंपार है। उक्त प्रसंग का वर्णन मथुरा वृंदावन से आईं सुश्री कृष्ण प्रिया जी महाराज ने गुरुवार की रात्रि बेड़वा कपरफुटवा छोटकी डूंडी में आयोजित वैदिक श्री श्री 1008 श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दौरान प्रवचन में किया।
इस दौरान सुश्री कृष्ण प्रिया द्वारा भगवान श्री बालकृष्ण लाल की अन्यान्य कथाओं का रसपान मौजूद श्रद्घालुओं ने किया। इधर महायज्ञ के पांचवें दिन शुक्रवार को वेद पाठ, यज्ञ मंडप, वेदी पूजन, हवन, संध्या आरती, नगर भ्रमण आदि कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। महायज्ञ के सफल संचालन में यज्ञ समिति अध्यक्ष भोलेश्वर महतो, सचिव शोभा महतो, कोषाध्यक्ष बालेश्वर कुमार महतो, महावीर प्रसाद, वंशी महतो, लुतु सोरेन, विशेश्वर महतो, टेकलाल महतो, केतर महतो, जयप्रकाश महतो, भुवनेश्वर महतो, शीतल महतो, अर्जुन महतो, बिहारी महतो, श्यामलाल महतो, राजेश महतो, कामेश्वर साव, रमेश साव, प्रभुदयाल, कैलाश महतो आदि पूरी तन्मयता से जुटे हैं।