वीर बजरंग दल की रैली में गूंजा जय श्रीराम का नाम
वेस्ट बोकारो (रामगढ़): भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान की जयंती पर शनिवार को वीर बजर
वेस्ट बोकारो (रामगढ़): भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान की जयंती पर शनिवार को वीर बजरंग दल का पूर्व घोषित रैली भगवा ध्वज के साथ राष्ट्रीय ध्वज और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता आदि के संदेश
भी दे गई। इस रैली में अनुमान से भी ज्यादा की संख्या में क्षेत्र की शिव-चर्चा, श्रीराम समिति, शीतला माता मंदिर समिति सहित कई महिला मंडलों की महिलाएं, युवतियों, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सह जिप सदस्य दुष्यंत कुमार पटेल, भाजपा घाटो मंडल के अध्यक्ष रंधीर ¨सह, चतुर्भुज पूजा समिति व रामनवमी महासमिति के अशोक यादव आदि सैकड़ों लोगों ने वीर बजरंग दल की इस रैली में हिस्सा लिया।
सेंट्रल साइड दुर्गा मंडप से निकली रैली चीराटोंगरी स्थित हनुमान मंदिर पहुंच कर हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद महाभोग का वितरण भी किया गया। इसके बाद महिलाओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के बाद रैली का समापन हो गया।
रैली का सफल संचालन दल के संरक्षक दल के संरक्षक अनिल कुमार ¨सह, अध्यक्ष अरुण दूबे, सचिव राजेन्द्र कुमार ¨सह, कोषाध्यक्ष विक्रम ¨सह व विनोद कुमार ने किया। रैली को सफल बनाने में दल के अशोक केसरी, सत्यजीत नारायण ¨सह, राधे, राहुल कुमार, सुनील कुमार, विमल कुमार विश्वकर्मा, बीरज ¨सह, प्रीतम कुमार, अभिषेक कुमार, सूरजदेव कुमार, बलविन्द्र कुमार, अशोक केसरी, विनय चौधरी, विरेन्द्र कुमार, तरुण कुमार, सोनू कुमार ¨सह, बिट्टू कुमार, बंटी कुमार, कुलदीप अजय कुमार यादव, कुमार, राजकुमार वर्मा, राजा वर्मा, अनिल कुमार यादव, जुगेश्वर कुमार, दीपक कुमार, बंटी कुमार, रोहित ¨सह, विक्रम ¨सह, रमेश प्रसाद यादव, राजा ¨सह, महेंद्र प्रसाद, सुवि पासवान, रवि केसरी, हनी ¨सह, कुंदन कुमार और अमन ¨सह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।