Move to Jagran APP

भव्य होगी राज्य के पहले मुख्यमंत्री की घर वापसी : पटेल

रजरप्पा रजरप्पा मे मांडू विधायक जे पी पटेल और भाजपा रामगढ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने सोमवार को धुर्वा रांची स्थित प्रभात तारा मैदान मे होने वाले झाविमो का भाजपा मे विलय कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। इसमें विधायक श्री पटेल ने कहा कि 14 वर्षो बाद मंराडी जी की घर वापसी का कार्यक्रम भव्य होगा। इसमें झाविमो कार्यकर्ता के साथ साथ भाजपा के भी कई कार्यकर्ता शामिल होंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 10:44 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:20 AM (IST)
भव्य होगी राज्य के पहले मुख्यमंत्री की घर वापसी : पटेल
भव्य होगी राज्य के पहले मुख्यमंत्री की घर वापसी : पटेल

संवादसूत्र, रजरप्पा : रजरप्पा मे मांडू विधायक जे पी पटेल और भाजपा रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने सोमवार को धुर्वा रांची स्थित प्रभात तारा मैदान मे होने वाले झाविमो का भाजपा मे विलय कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इसमें विधायक श्री पटेल ने कहा कि 14 वर्षो बाद मंराडी जी की घर वापसी का कार्यक्रम भव्य होगा। इसमें झाविमो कार्यकर्ता के साथ साथ भाजपा के भी कई कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं युवा नेता राजीव जायसवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम मे पूरे झारखंड से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद से झारखंड की राजनीति मे नये अध्याय की शुरूआत होगी। ज्ञात हो कि बाबूलाल मंराडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा का विलय 17 फरवरी को विधिवत रूप से भाजपा में हो जाएगा। मिलन समारोह कार्यक्रम में देश के गृहमंत्री अमित साह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, झारखंड प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और महासचिव अनिल जैन उपस्थित रहेगें। पार्टी की ओर से कार्यक्रम में पार्टी के विधायक, सांसद शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता लगे हुए हैं। मौके पर युवा नेता बबली सिंह, सोनू सोनी, प्रयोग कुमार, राहुल पासवान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.