गायत्री यज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन
गायत्री यत्र के लिए हुआ भूमि पूजनव
चितरपुर : छोटकीपोना में आगामी 3 मार्च से चार दिवसीय शक्ति संवर्द्धन विराट 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। तीन मार्च को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत हो जाएगी। इसी को लेकर गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन व ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ जिप अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो व विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य गोपाल चौधरी, विधायक प्रतिनिधि अमृतलाल मुंडा, चितरपुर दक्षिणी पार्षद पवन शर्मा मौजूद थे। मौके पर मौजूद गायत्री मंदिर रजरप्पा प्रोजेक्ट के पुजारी रामवृक्ष पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन व ध्वजारोहण का कार्य कराया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि महायज्ञ से क्षेत्र में भक्ति की बयार बहती है। इससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो जाता है। यज्ञ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के घरों में सुख समृद्धि व धन दौलत व सरस्वती का वास होता है। जिससे उनका जीवन सुखमय गुजरता है। मौके पर मुखिया नीना देवी, पंसस अंजू देवी सहित महानंद महतो, हीरालाल कुमार, चुन्नूलाल नायक, अशोक राम बेदिया, अंबिका देवी, विनेश्वर महतो, सरिता देवी, कमली देवी, रुणा देवी,बबिता देवी, नागेंद्रक्ष महतो, गोपाल नायक, तुलसी महतो, गोपाल महतो सहित कई मौजूद थे।