Move to Jagran APP

जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनी जनता की फरियाद

जनता दरबार का आयोजन आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। दिनांक 20/11/201

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 08:42 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 08:42 PM (IST)
जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनी जनता की फरियाद
जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनी जनता की फरियाद

रामगढ़ : प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार का उद्घाटन अंचलाधिकारी भोला शंकर महतो के द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जनता दरबार में उपस्थित आम लोगों को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी भोला शंकर महतो ने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है कि जनता दरबार लगाकर आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाए  और इसी के मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया है। जनता दरबार में रामगढ़ प्रखंड अंचल क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी गईं। दरबार में आए लोगों को जाति ,आवासीय, आय प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। लगभग एक सौ से ज्यादा लोगों की समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार को सफल बनाने में सीआई सुरेश महली, राजस्व कर्मचारी मनोज कुमार, लेखा लिपिक रामेश्वर प्रसाद, गोपाल प्रसाद, नीलू सहित अंचल के कर्मी का सराहनीय योगदान रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.