जनता दरबार लगा ग्रामीणों से लिया आवेदन
फोटो 49 जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते पदाधिकारी। संसू, मांडू: प्रखंड मुख्यालय मांडू में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कई लोग अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यालय पहुंचे। जनता दरबार में लोगों ने बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता व सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव से पीएम आवास, वृद्धा पेंशन, विकलांगता पेंशन, मनरेगा कूप के अलावा विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग की। मौके पर बीडीओ ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर लोगों के समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की बात कही। इस अवसर पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विनोद प्रसाद सिन्हा, बीसीओ श्रीराम निवासन, सीडीपीओ आरती कुमारी, सीआइ संजीव भारती, बीईईओ डॉ. विजय कुमार, बीएएचओ डॉ. सुदीप्ता बरियार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।
मांडू: प्रखंड मुख्यालय मांडू में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कई लोग अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यालय पहुंचे। जनता दरबार में लोगों ने बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता व सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव से पीएम आवास, वृद्धा पेंशन, विकलांगता पेंशन, मनरेगा कूप के अलावा विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग की। मौके पर बीडीओ ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर लोगों के समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की बात कही। इस अवसर पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विनोद प्रसाद सिन्हा, बीसीओ श्रीराम निवासन, सीडीपीओ आरती कुमारी, सीआइ संजीव भारती, बीईईओ डॉ. विजय कुमार, बीएएचओ डॉ. सुदीप्ता बरियार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।