सरकारी जमीन पर हो रहा अतिक्रमण, लगे रोक
मांडू: प्रखंड मुख्यालय के वर्किंग हॉल में प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक बुधवार को हु
मांडू: प्रखंड मुख्यालय के वर्किंग हॉल में प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक बुधवार को हुई।
इसमें सदस्यों ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से उनके विभाग की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। बैठक के क्रम में अतिक्रमण के पर चर्चा करते हुए 20 सूत्री अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने बुमरी के खाता नंबर 103 और बड़का चुंबा के खाता नंबर 178 के सरकारी जमीन में अतिक्रमण किए जाने का मामला उठाते हुए प्रशासन से तत्काल रोक लगाने की मांग की। वन विभाग की समीक्षा करते हुए सदस्यों ने क्षेत्र में किए गए अब तक पौधारोपण कार्य की जानकारी उपल्बध कराने की बात कही। विद्युत की अनियमित आपूर्ति की समस्या को देखते हुए लोगो ने विभाग के अभियंता अभिषेक आनंद की क्लास ली। वहीं क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर कनीय अभियंता आनंद मूर्ति दीक्षित को प्रत्येक दिन पानी आपूर्ति कराने की बात कही।
बैठक के क्रम में एक भी मनरेगा कर्मियों की उपस्थिति नही रहने के कारण सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की।
कहा कि आगामी 29 जून को मनरेगा से संबंधित सभी पदाधिकारी व कर्मियों के साथ बैठक कर उनके कार्य प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने किया। मौके पर सीएसची के प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. अशोक राम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार ¨सहा, सीआइ संजीव कुमार भारती, थाना प्रभारी विद्यावती ओहदार, डॉ. सुदिप्ता बरियार, डॉ. विमला कुमारी, डॉ. सीमा अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, लालचंद महतो, दिनेश्वर साहू, मोख्तार असलम, प्रेम राम आदि मौजूद थे।