चितरपुर के इस्लामनगर में विद्युतीकरण का कार्य शुरू
संवाद सूत्र रजरप्पा चितरपुर स्थित इस्लामनगर में विद्युतीकरण का कार्य सोमवार को शुरू हो गया है। इस्लामनगर सहित आसपास के ग्रामीण वर्षों से बिजली के इंतजार में थे। इस मामले को लेकर आजसू के जिला उपाध्यक्ष नौशाद अख्तर ने एक वर्ष पूर्व गिरिडीह के सांसद सह पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी से मिलकर इन समस्याओं से अवगत कराया था। सांसद ने इसपर गंभीरता दिखाते हुए विद्युतीकरण का भरोसा दिया था। इधर सोमवार को नागार्जुन कंपनी द्वारा विद्युतीकरण का कार्य शुरू किया गया। आजसू नेता ने बताया विद्युतीकरण का कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने इसके लिए गिरिडीह सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर नकास आलम जफरुल अहमद ़िफरो•ा अहमद नईम अहमद फैसल शमीम मो.इमरान ईदी अमीन मो.सलीम रिजवान अहमद मौजूद थे।
संवाद सूत्र, रजरप्पा : चितरपुर स्थित इस्लामनगर में विद्युतीकरण का कार्य सोमवार को शुरू हो गया है। इस्लामनगर सहित आसपास के ग्रामीण वर्षों से बिजली के इंतजार में थे। इस मामले को लेकर आजसू के जिला उपाध्यक्ष नौशाद अख्तर ने एक वर्ष पूर्व गिरिडीह के सांसद सह पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी से मिलकर इन समस्याओं से अवगत कराया था। सांसद ने इसपर गंभीरता दिखाते हुए विद्युतीकरण का भरोसा दिया था। इधर, सोमवार को नागार्जुन कंपनी द्वारा विद्युतीकरण का कार्य शुरू किया गया। आजसू नेता ने बताया, विद्युतीकरण का कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने इसके लिए गिरिडीह सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर नकास आलम, जफरुल अहमद, ़िफरो•ा अहमद, नईम अहमद, फैसल शमीम, मो.इमरान, ईदी अमीन, मो.सलीम, रिजवान अहमद मौजूद थे।